शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

ट्रंप-मुनीर की बढ़ती नजदीकियों पर कांग्रेस ने जताई चिंता

C

CG Khabar

25 दिस. 2025, 12:55 AM 2 मिनट में पढ़ें 11

जयराम रमेश
जयराम रमेश

नई दिल्ली । डेस्क: कांग्रेस पार्टी ने अमेरिका और पाकिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए इसे भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और कूटनीतिक स्थिति के लिए एक गंभीर चेतावनी बताया है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के बीच बढ़ते 'दोस्ताना' संबंधों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं.


जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ट्रंप लगातार आसिम मुनीर की प्रशंसा कर रहे हैं, जबकि मुनीर के भड़काऊ बयानों को ही 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मुख्य कारण माना जाता है. 

विज्ञापन



उन्होंने इस साल हुई कई मुलाकातों का जिक्र करते हुए कहा कि 18 जून को व्हाइट हाउस में मुनीर के लिए आयोजित लंच और उसके बाद अक्टूबर में हुई बैठकों ने पाकिस्तान को एक तरह से 'क्लीन चिट' देने का काम किया है. 


उन्होंने विशेष रूप से 22 दिसंबर को ट्रंप द्वारा मुनीर को 'अत्यधिक सम्मानित जनरल' कहे जाने पर आपत्ति जताई.


कांग्रेस ने इस स्थिति की तुलना 26/11 मुंबई हमलों के बाद के दौर से की, जब पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग कर दिया गया था. 


रमेश ने कहा कि आज पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब करने के बजाय उसे 'सम्मानित' किया जा रहा है, जो चिंताजनक है. 


यह बयान ट्रंप के उस हालिया दावे के बाद आया है जिसमें उन्होंने मार-ए-लागो में कहा था कि उनके हस्तक्षेप की वजह से मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध टल गया और लाखों जानें बच गईं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

7 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

13 घंटे पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

एक दिन पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

एक दिन पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

एक दिन पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP