शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था पर CM निवास घेरने निकली कांग्रेस

C

CG Khabar

21 अप्रै. 2025, 10:31 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था
छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था

रायपुर | संवाददाता: छत्तीसगढ़ में क़ानून व्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री निवास के घेराव को लेकर जम कर हंगामा हुआ. मुख्यमंत्री निवास को घेरने जा रहे कांग्रेस नेताओं और पुलिस में जम कर झूमाझटकी हुई और मुख्यमंत्री निवास से पहले ही कांग्रेस नेताओं को रोक लिया गया.


इससे पहले कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में नगर निगम के सामने सभा हुई, जिसमें राज्य की विष्णुदेव साय सरकार के ख़िलाफ़ गंभीर आरोप लगाए गए.

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में छोटी-छोटी बच्चियां उपस्थित थीं, जिन्होंने हाथ में 'मुख्यमंत्री जी, हमें बचा लो' की तख्तियां थाम रखी थीं. प्रदर्शन में कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी ज़रिता लैतफलांग भी उपस्थित थीं.


कांग्रेस नेताओं ने राज्य की 16 महीने पुरानी विष्णुदेव साय की भाजपा सरकार के कार्यकाल में बढ़े अपराध के आंकड़ों को लेकर दावा किया कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति भयावह हो चुकी है.


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 16 महीने के कार्यकाल में राज्य में 1124 हत्याएं, 3191 बलात्कार, 3644 अपहरण, 7960 चोरी, 458 लूट औक 56 डकैती की घटनाएं हुई हैं. अपराध बेकाबू हो चुका है और सरकार सोई हुई है.


कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले एक साल में रायपुर में 93 हत्याएं, 268 रेप, 515 अपहरण, 1645 चोरी, 80 लूट और डकैती के 9 मामले सामने आ चुके हैं. जब राजधानी का ये हाल है तो राज्य में जनता आखिर कहां और कैसे सुरक्षित हो सकती है.


कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य की मासूम बच्चियां कह रही हैं कि मुख्यमंत्री हमें बचा लो, सरकार हमें बचा लो.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP