रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

दावा- TMC के पूर्व 17 MP भाजपा में शामिल होने की तैयारी में

C

CG Khabar

14 सित. 2026, 04:41 PM 2 मिनट में पढ़ें 4

TMC बागी सांसद
TMC बागी सांसद

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़े सियासी उलटफेर की सुगबुगाहट तेज हो गई है. तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता और कूचबिहार से सांसद जगदीष चंद्र बर्मा बसुनिया ने दावा किया है कि नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) के 20 में से 17 सांसद आगामी दुर्गा पूजा के आसपास भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं.


बसुनिया के अनुसार, दल-बदल विरोधी कानून से बचने के लिए 17 सांसद एक साथ भाजपा में जाने की योजना बना चुके हैं. 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुल 20 में से दो-तिहाई से अधिक सदस्य एक साथ कदम उठा रहे हैं, जिससे उन पर अयोग्यता का नियम लागू नहीं होगा. 


वहीं, अल्पसंख्यक समुदाय के तीन सांसद-अबू ताहिर खान, खलीलुर रहमान और युसूफ पठान-स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों के कारण औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल नहीं होंगे, लेकिन वे बाहर से एनडीए को अपना समर्थन देंगे.


दूसरी ओर, निकाय चुनावों को लेकर भाजपा और एनसीपीआई के बीच विरोधाभासी बयान सामने आ रहे हैं. 


पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कोलकाता और हावड़ा के आगामी नागरिक निकाय चुनावों में एनसीपीआई के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार करते हुए कहा कि भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी. 


इसके विपरीत, एनसीपीआई सांसद सुदीप बनर्जी ने दावा किया है कि उनकी पार्टी एनडीए के घटक दल के रूप में ही ये चुनाव लड़ेगी और इस संबंध में उनकी केंद्रीय भाजपा नेतृत्व से बातचीत हो चुकी है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP