शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

CJP नेताओं की रिहाई, जंतर-मंतर में प्रदर्शन जारी

C

CG Khabar

11 अक्टू. 2026, 06:45 AM 2 मिनट में पढ़ें 2

CJP Leaders
CJP Leaders

नई दिल्ली । डेस्क: चुनाव आयोग की मतदाता सूची के पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं के विरोध में राजधानी दिल्ली में सियासी पारा चढ़ा हुआ है. जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकरCockroach Janta Party (सीजेपी) और दिल्ली पुलिस के बीच गतिरोध कायम है. इस बीच, दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए गए सीजेपी नेता अभिजीत दीपके, आशुतोष रंका और सौरव दास को रविवार को एक साल तक 'शांति बनाए रखने' की शर्त पर कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा रिहा कर दिया गया. दिल्ली पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत यह कार्रवाई की थी.


सीजेपी का प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान, पुलिस की कड़ी नाकाबंदी


शनिवार को हुए अभूतपूर्व सुरक्षा बंदोबस्त और भारी धरपकड़ के बावजूद सीजेपी ने रविवार को भी जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए दिल्ली में 30,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती की गई है. शहर की सीमाओं, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और होटलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. न्यू दिल्ली जिले को 20 अलग-अलग ज़ोन में बांटकर वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर सीधी नजर बनाए हुए हैं.

विज्ञापन


मुख्य विपक्षी नेता और हस्तियां हिरासत में ली गईं


बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे 3,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को शहर के विभिन्न हिस्सों से हिरासत में लिया था, जिन्हें बाद में देर रात छोड़ दिया गया. हिरासत में लिए गए लोगों में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, पिनाराई विजयन और मानिक सरकार जैसे कई दिग्गज विपक्षी नेता शामिल थे. इसके अलावा, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और स्टैंडअप कॉमेडियन ध्रुव राठी को भी शनिवार देर रात रिहा किया गया.


लुटियंस दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन, आम जनता के लिए सलाह


प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लुटियंस और मध्य दिल्ली के कई इलाकों में यातायात पाबंदियां लागू की हैं. जंतर-मंतर रोड, टॉलस्टॉय मार्ग, संसद मार्ग, मंडी हाउस, पटेल चौक और कनॉट प्लेस के आसपास के कई प्रमुख गोलचक्करों पर रूट डायवर्ट किए गए हैं. पुलिस ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार शहर में मेट्रो सेवाओं का पूरी तरह से परिचालन जारी रहेगा. File Photo.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP