सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ के युवराज सिंह राजपूत ने जीता कांस्य पदक

C

CG Khabar

22 जून 2026, 01:35 AM 2 मिनट में पढ़ें 20

 युवराज सिंह राजपूत
युवराज सिंह राजपूत

रायपुर । संवाददाता: मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित पहली 'आईएफएमए वर्ल्ड स्कूल मय थाई चैंपियनशिप' (IFMA World School Muay Thai Championship) में छत्तीसगढ़ के होनहार खिलाड़ी युवराज सिंह राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में कांस्य पदक डाल दिया है. "बस्तर के क्राउन प्रिंस" के नाम से मशहूर युवराज ने अंडर-18 आयु वर्ग के -86 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व किया.


सेमीफाइनल मुकाबले में युवराज का सामना रूस के मजबूत फाइटर आर्टेम ज़ीटुनियन से हुआ. मैच के दौरान सिर में लगी चोट के बाद, रेफरी ने खिलाड़ी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सूझबूझ दिखाते हुए बाउट को यहीं रोक दिया. 

विज्ञापन


इस निर्णय के साथ ही युवराज का सफर सेमीफाइनल में समाप्त हुआ और उन्होंने कांस्य पदक पर कब्जा जमाकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ और भारत का मान बढ़ाया.


कुआलालंपुर में 16 से 21 जून 2026 तक आयोजित इस वर्ल्ड स्कूल चैंपियनशिप में भारतीय दल अब तक एक रजत और दो कांस्य पदक अपने नाम कर चुका है. इसी वेन्यू पर 16 से 26 जून तक आईएफएमए वर्ल्ड सीनियर मय थाई चैंपियनशिप भी खेली जा रही है.


समीधा अग्रवाल ने दिखाया दमखम, सीनियर खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे


इसी चैंपियनशिप के अंडर-18 (45 किलोग्राम भार वर्ग) में रायपुर की समीधा अग्रवाल ने भी कड़ा संघर्ष किया. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में समीधा ने फिलीपींस की रिशा अल्थिया अमोगुइस को तीन राउंड तक कड़ी टक्कर दी, लेकिन अंततः वह अंकों के आधार पर मैच हार गईं.


दूसरी ओर, सीनियर चैंपियनशिप (23 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग) में छत्तीसगढ़ की चुनौती अभी भी मजबूती से बरकरार है. रायपुर की टिकेश्वरी साहू और प्रवीण कृष्ण जायसवाल ने अपने-अपने भार वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है, जिससे राज्य को एक और पदक मिलने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

2 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

3 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

4 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

5 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

5 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP