सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: प्यार का इज़हार करने पर युवती की हत्या

C

CG Khabar

17 जन. 2026, 01:41 PM 2 मिनट में पढ़ें 4

राहुल जोगी हत्यारा
राहुल जोगी हत्यारा

कोरबा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया है. नागिन झोरखी बस्ती में 24 वर्षीय युवती रानू साहू की बेरहमी से हत्या कर दी गई. प्रेम प्रसंग में एकतरफा प्यार के चलते आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली.


घटना शनिवार की देर शाम की है. रानू अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी और उस समय घर में अकेली थी. उसके पिता रामकुमार साहू और मां काम से बाहर गए थे. शाम को घर लौटने पर परिजनों ने कमरे में रानू का खून से लथपथ शव देखा. सिर पर गंभीर चोट के निशान थे, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

विज्ञापन


सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई. पुलिस की तेज कार्रवाई से महज कुछ घंटों में ही आरोपी को पकड़ लिया गया.


आरोपी की पहचान 26 वर्षीय राहुल जोगी के रूप में हुई, जो बांधाखार का रहने वाला ट्रक ड्राइवर है. प्रारंभिक जांच में पता चला कि रानू राहुल से एकतरफा प्यार करती थी और फोन पर बार-बार अपना इजहार करती रहती थी. राहुल ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था, लेकिन रानू उसे लगातार परेशान कर रही थी. 


शुक्रवार देर शाम दोनों के बीच फोन पर झगड़ा हुआ. गुस्से में राहुल रानू के घर पहुंचा और धारदार हथियार से उस पर वार कर हत्या कर दी. वारदात के बाद वह अपनी ट्रक में हरदीबाजार-दीपका रोड पर सो रहा था, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया.


रानू के परिवार में मातम पसरा हुआ है. वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और सभी कोणों से मामले की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरी घटना का विस्तृत खुलासा किया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP