छत्तीसगढ़ में इस साल नक्सलियों को सबसे ज्यादा हानि
रायपुर । संवाददाता: साल 2025 के करीब 9 माह में ही छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को पिछले सालों की तुलना में सबसे ज्यादा हानि उठानी पड़ी है. इसके उलट सुरक्षा बलों के जवान/ अधिकारियों को पिछले सालों की तुलना में कम हानि हुई हैं. South Asia Terrorism Portal (SATP) के अनुसार साल 2025 में 22 सितंबर तक 258 नक्सली मारे गये हैं, 666 नक्सलियों ने सरेंडर किया है तथा 214 नक्सली गिरफ्तार हुये हैं.
इस साल मारे जाने वालों में नक्सलियों के टाप लीडरान है तथा सरेंडर करने वालों में भी टाप लीडरान शामिल हैं. इसी साल नक्सलियों के महासचिव को भी मार गिराया गया है. खबरों के अनुसार नक्सलियों को आधे लीडरान या तो मारे जा चुके हैं, सरेंडर कर दिया है या गिरफ्तार कर लिये गये हैं.
वहीं, साल 2025 में 22 सितंबर तक सुरक्षा बलों के जवान/ अधिकारियों के मरने वालों की संख्या 18 है.
छत्तीसगढ़ में साल 2020 में मरने वाले नागरिकों की संख्या 28, साल 2021 में 29, साल 2022 में 30, साल 2023 में 37, साल 2024 में 57 तथा साल 2025 में 22 सितंबर तक 37 लोग मारे गये हैं.
वहीं, सुरक्षा बलों के साल 2020 में 37, साल 2021 में 45, साल 2022 में10, साल 2023 में 26, साल 2024 में 18 तथा साल 2025 में 22 सितंबर तक 18 सुरक्षा बल के जवान/ अधिकारी मारे गये हैं.
इसी तरह से नक्सली साल 2020 में 70, साल 2021 में 45, साल 2022 में 32, साल 2023 में 23, साल 2024 में 235 तथा साल 2025 में 22 सितंबर तक 258 नक्सली मारे गये हैं.
वहीं, Incidents of Killing साल 2020 में 70, साल 2021 में 71, साल 2022 में 62, साल 2023 में 64, साल 2024 में 118 तथा साल 2025 में 22 सितंबर तक 79 मामलें हुये हैं.
जहां तक बात Total Number of Incidents की है तो साल 2020 में 38, साल 2021 में 56, साल 2022 में 44, साल 2023 में 46, साल 2024 में 57 तथा साल 2025 में 22 सितंबर तक 58 सरेंडर हुये हैं.
जबकि,Total No Of Surrender साल 2020 में 238, साल 2021 में 328, साल 2022 में 184, साल 2023 में 201, साल 2024 में 332 तथा साल 2025 में 22 सितंबर तक 666 सरेंडर हुये हैं.
इसी तरह से गिरफ्तार होने वाले नक्सलियों की संख्या साल 2020 में 99, साल 2021 में 132, साल 2022 में 76, साल 2023 में 134, साल 2024 में 265 तथा साल 2025 में 22 सितंबर तक 214 नक्सली गिरफ्तार हुये हैं.
जहां तक गिरफ्तारी के Number of Incidents की बात है तो यह साल 2020 में 49 हुई, साल 2021 में 72 हुई, साल 2022 में 32 हुई, साल 2023 में 59 हुई, साल 2024 में 56 हुई तथा साल 2025 में 22 सितंबर तक 50 हुई हैं.
अब देख लेते हैं कि बम धमाकों की कितनी घटनाये हुई हैं तो साल 2020 में 22, साल 2021 में 17, साल 2022 में 16, साल 2023 में 31, साल 2024 में 32 तथा साल 2025 में 22 सितंबर तक 29 हुई हैं.
इन्हीं बम धमाकों में साल सुरक्षाबलों के जवानों की मरने की संख्या साल 2020 में 18, साल 2021 में 10, साल 2022 में 1, साल 2023 में 16, साल 2024 में 8 तथा साल 2025 में 22 सितंबर तक 12 जवान शहीद हुये हैं.
अब इन्ही धमाकों में कितने सुरक्षाबलों के जवान घायल हुये हैं तो साल 2020 में 41, साल 2021 में 21, साल 2022 में 18, साल 2023 में 22, साल 2024 में 26 तथा साल 2025 में 22 सितंबर तक 24 जवान घायल हुये हैं.
इसी तरह से हथियार बरामद होने के वारदातों की बात है तो साल 2020 में 68, साल 2021 में 61, साल 2022 में 37, साल 2023 में 67, साल 2024 में 95 तथा साल 2025 में 22 सितंबर तक 89 वारदातें हुई हैं.