रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

राजनांदगांव की लापता महिला J&K में बंधुवा मजदूरी कर रही

राजनांदगांव की लापता महिला J&K में बंधुवा मजदूरी कर रही है

C

CG Khabar

13 जन. 2026, 02:40 PM 2 मिनट में पढ़ें 5

उषा साहू
उषा साहू

दुर्ग । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से छह महीने पहले लापता हुई एक शादीशुदा महिला का सुराग जम्मू-कश्मीर में मिला है, जहां उसे कथित तौर पर बंधक बनाकर जबरन काम कराया जा रहा है. डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के चिचोला गांव की निवासी उषा साहू ने श्रीनगर से अपने परिजनों को फोन कर आपबीती सुनाई और खुद को वापस ले जाने की गुहार लगाई. 


उषा के पिता चरण साहू के अनुसार, उनकी बेटी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसाकर ले गया था. जब परिजनों ने उस नंबर पर वापस फोन किया जिससे उषा ने कॉल किया था, तो सामने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि उसने उषा के काम के बदले एडवांस पैसे दिए हैं और अनुबंध पूरा होने से पहले वह उसे कहीं जाने नहीं देगा.

विज्ञापन


राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, जिसमें युवक महिला को वहां छोड़कर और एडवांस पैसे लेकर फरार हो गया. 


पुलिस अब कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और लोकेशन के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है. 


महिला की सुरक्षित वापसी के लिए दो सदस्यीय पुलिस टीम गठित की गई है, जो उषा के माता-पिता के साथ जम्मू-कश्मीर रवाना होगी. 


फिलहाल पुलिस ने इसे संगठित मानव तस्करी का मामला मानने से इनकार किया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP