मंगल, 10 नव. 2026

CGKhabar

भोरमदेव में बाघों का कुनबा बढ़ा, शावकों के साथ नजर आईं बाघिनें

C

CG Khabar

02 फ़र. 2026, 02:51 PM 2 मिनट में पढ़ें 12

बाघ भोरमदेव
बाघ भोरमदेव

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में स्थित भोरमदेव अभयारण्य में वन विभाग द्वारा लगाए गए कैमरा ट्रैप में बाघ, बाघिन और उनके शावकों की स्पष्ट तस्वीरें कैद हुई हैं. जो इस बात की पुष्टि करती हैं कि यह क्षेत्र अब बाघों के लिए एक सुरक्षित और अनुकूल ठिकाना बन चुका है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार, बाघिनों का अपने शावकों के साथ शिकार करना एक स्वस्थ पारिस्थितिकी तंत्र और पर्याप्त शिकार आधार का संकेत है.


डीएफओ निखिल अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों में चार से अधिक बाघ और बाघिनें सक्रिय हैं. विशेष रूप से प्रभु झोल, चिल्फी, बेंदा, झलमला और जामुनपानी जैसे इलाकों में इनकी निरंतर आवाजाही दर्ज की जा रही है. 

विज्ञापन


जानकारों का मानना है कि पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क में बाघों की बढ़ती संख्या और वहां बढ़ते दबाव के कारण बाघ अब भोरमदेव के शांत और घने जंगलों की ओर रुख कर रहे हैं. पहले बाघिनें केवल प्रजनन के लिए यहाँ आती थीं, लेकिन अब शावकों के साथ उनका लंबे समय तक रुकना यहाँ के बेहतर सुरक्षा प्रबंधन को दर्शाता है.


बाघों की बढ़ती मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने भोरमदेव अभयारण्य में 'जंगल सफारी' शुरू करने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है. 


विभागीय सूत्रों के मुताबिक, यह सफारी आगामी अप्रैल या मई महीने तक शुरू हो सकती है. इसके संचालन का जिम्मा गुजरात की एक अनुभवी एजेंसी को सौंपा गया है और पर्यटकों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी. 


इस पहल से न केवल ईको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. भोरमदेव में बाघों की यह सफल वापसी वन विभाग के संरक्षण प्रयासों की एक बड़ी जीत मानी जा रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

4 दिन पहले

लक्ष्य कोचिंग- दंतेवाड़ा
छत्तीसगढ़ विशेष

दंतेवाड़ा में कोचिंग घोटालाः 68 लाख की एजेंसी बाहर, 90 लाख वाली को काम

5 दिन पहले

महादेव ऐप, सौरभ चंद्राकर, महादेव सट्टा
छत्तीसगढ़ विशेष

महादेव सट्टा के सौरभ चंद्राकर को CBI कल रायपुर अदालत में करेगी पेश

1 सप्ताह पहले

नवजात हाथी का ड्रोन से लिया फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

कोरबा: जंगल में गश्त के दौरान दिखा नवजात हाथी, सुरक्षा में तैनात हुआ ड्रोन

2 सप्ताह पहले

नक्सली
छत्तीसगढ़ विशेष

समर्पण करने वाले नक्सलियों में क्यों मची है खलबली?

2 सप्ताह पहले

File Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ का महासमुंद बना गांजा तस्करी का मुख्य ट्रांजिट कॉरिडोर, 10 टन गांजा जब्त

2 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP