स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 अप्रैल से 15 जून तक
रायपुर । संवाददाता: भीषण गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अब ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा. प्रदेश में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में आंशिक संशोधन किया है.
स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में दिनांक 01 मई 2026 से 15 जून 2026 तक घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन करते हुए अब दिनांक 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है.
यह आदेश प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय शालाओं पर लागू होगा.