बुध, 18 नव. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण शुरू

C

CG Khabar

20 फ़र. 2026, 01:26 AM 1 मिनट में पढ़ें 15

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग में अब घुटना और कूल्हा प्रत्यारोपण जैसी जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही है. 


मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि जो सर्जरी निजी अस्पतालों में ढाई से तीन लाख रुपये में होती थी, वह अब आयुष्मान भारत योजना के तहत यहाँ पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध है. 

विज्ञापन


हाल ही में 28 वर्षीय मरीज छविराज कुमार ने इस सुविधा का लाभ उठाया है, जिन्होंने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वे निजी अस्पताल में इलाज नहीं करा पा रहे थे, लेकिन यहाँ सफल ऑपरेशन के बाद वे अब स्वस्थ होकर चल-फिर पा रहे हैं.


अस्पताल अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार मिंज के अनुसार, अब तक कुल 10 सफल ऑपरेशन (5 कूल्हा और 5 घुटना प्रत्यारोपण) किए जा चुके हैं. 


डॉ. प्रवीण जांगड़े और डॉ. ए.एम. लकड़ा की विशेषज्ञ टीम अत्याधुनिक तकनीक के साथ इन सर्जरी को अंजाम दे रही है. डॉक्टरों ने अपील की है कि गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान मरीज मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में परामर्श लेकर इस सरकारी सुविधा का लाभ उठाएं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

5 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

5 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

6 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

1 सप्ताह पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

1 सप्ताह पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP