रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायगढ़ जिला अस्पताल में 'ब्रेन हेल्थ क्लीनिक' का शुभारंभ

C

CG Khabar

17 जन. 2026, 11:02 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

डॉक्टर
डॉक्टर

रायगढ़ । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ा सुधार करते हुए शासकीय जिला चिकित्सालय में 'ब्रेन हेल्थ क्लीनिक' की स्थापना की गई है. इस अत्याधुनिक क्लीनिक का भव्य उद्घाटन छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्य, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी द्वारा किया गया. 


अब जिले के मरीजों को मस्तिष्क, मानसिक रोगों और स्पाइन से संबंधित गंभीर समस्याओं के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. आधुनिक जीवनशैली में ब्रेन और मेंटल हेल्थ की चुनौतियां बढ़ रही हैं, जिन्हें देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मिलकर यह सराहनीय पहल की है. 

विज्ञापन


यहां मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के साथ-साथ नि:शुल्क दवाएं और इलाज भी उपलब्ध कराया जाएगा.


सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार पटेल ने बताया कि यह मॉडल कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के दंतेवाड़ा के सफल अनुभव पर आधारित है, जिसे अब रायगढ़ में वित्त मंत्री के मार्गदर्शन में लागू किया गया है. 


क्लीनिक में न्यूरो मेडिसिन, न्यूरो सर्जरी और सायकेट्री विभाग की संयुक्त सेवाएं मिलेंगी, जिनमें पार्किंसन, अल्जाइमर, स्ट्रोक और लकवा जैसी बीमारियों का उपचार शामिल है. 


विशेषज्ञों की उपलब्धता के लिए एक विशेष शेड्यूल तैयार किया गया है, जिसके तहत प्रत्येक शनिवार को न्यूरो सर्जरी, प्रत्येक बुधवार को सायकेट्री और माह के अंतिम शुक्रवार को न्यूरो मेडिसिन विशेषज्ञों की सेवाएं मिलेंगी, जबकि स्थानीय चिकित्सक प्रतिदिन ओपीडी और काउंसलिंग संभालेंगे. 


इसके अतिरिक्त, यहां एक न्यूरो फिजियोथेरेपी यूनिट भी शुरू की गई है. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP