छत्तीसगढ़ में किडनैपिंग के मामले बढ़े
छत्तीसगढ़ में किडनैपिंग के मामले बढ़ रहें हैं
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में किडनैपिंग साल 2021 में 2681, साल 2022 में 2740 तथा साल 2023 में 2991 हुये हैं. इस तरह से साल-दर-साल छत्तीसगढ़ में किडनैपिंग के मामले बढ़ रहे हैं.
इसी तरह से साल 2023 में बच्चों की किडनैपिंग के मामलों पर नज़र डाली जाये तो 6 साल से कम के 17, 6 साल से लेकर 12 साल के बच्चों में किडनैपिंग के 209 तथा 12 साल से 16 साल के बीच के में किंडनैपिंग के 1240 मामले दर्ज हुये हैं.
12 साल से 16 साल के मध्य उम्र के जिनकी किडनैपिंग हुई है उसमें 252 लड़के तथा 988 लड़किया हैं.
इसी तरह से साल 2023 में 16 साल से 18 साल उम्र के 172 लड़के तथा 1344 लड़कियों के किडनैपिंग दर्ज किये गये हैं.
इस तरह से इन सभी उम्र के बच्चों में 529 लड़के तथा 2453 लड़कियों के किडनैपिंग हुये हैं. बच्चों की कुल किडनैपिंग 2982 दर्ज किये गये हैं.
छत्तीसगढ़ में साल 2023 में 18 से 30 के बीच के उम्र के 15 लड़के तथा 8 लड़कियों के किडनैपिंग हुये हैं. 30 साल से 60 साल के पुरुषों में 18 तथा महिलाओं में 16 किडनैपिंग के मामलें दर्ज किये गये हैं.
इस तरह से छत्तीसगढ़ में बच्चों तथा बड़ों की किडनैपिंग के साल 2023 में 3039 मामलें दर्ज किये गये हैं.
अब देखते हैं कि इनमें से कितनों को पुलिस खोज पाई है.
साल 2023 में 597 पुरुषों तथा 2530 महिलाओं को जीवित खोजा जा सका है. जबकि 6 पुरुष तथा 2 महिलायें मृत पाई गई हैं. कुल खोजे गये में 603 पुरुष तथा 2532 महिलायें हैं. इनका योग 3135 का होता है.
यदि इसे अनुपात में देखा जाये तो साल 2023 में 31 जनवरी तक 64 फीसदी पुरुषों तथा 64.6 फीसदी महिलाओं को जीवित खोजा जा सका है.