शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

रमजान पर मुस्लिम कर्मचारियों को 1 घंटा पहले मिलेगी छुट्टी

C

CG Khabar

20 फ़र. 2026, 12:54 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

रमजान
रमजान

रायपुर । संवाददाता: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की राह पर चलते हुए अब छत्तीसगढ़ सरकार ने भी रमजान के पवित्र महीने के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों के लिए विशेष रियायत की घोषणा की है. राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, सभी सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में कार्यरत मुस्लिम कर्मचारियों को निर्धारित समय से एक घंटा पहले कार्यालय छोड़ने की अनुमति दी गई है. 


यह व्यवस्था पूरे रमजान महीने तक प्रभावी रहेगी ताकि रोजेदार कर्मचारी समय पर अपने धार्मिक कर्तव्यों और इबादत को पूरा कर सकें. राज्य सरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.


इस निर्णय का स्वागत करते हुए राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व की सराहना की है. उन्होंने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के दृष्टिकोण को साकार करता है और दर्शाता है कि छत्तीसगढ़ में हर धर्म और संप्रदाय की आस्था का सम्मान किया जा रहा है. 


गौरतलब है कि इससे पहले तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की सरकारों ने भी इसी तरह के आदेश जारी किए थे, जिसमें मुस्लिम कर्मचारियों को शाम 4 बजे कार्यालय छोड़ने की अनुमति दी गई है. इसके साथ ही तेलंगाना में दुकानों और होटलों को 'सहरी' के मद्देनजर सुबह 5 बजे तक खुले रहने की विशेष छूट भी प्रदान की गई है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP