शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़:अबूझमाड़ में माओवादियों के गुप्त ठिकाने का भंडाफोड़

C

CG Khabar

02 फ़र. 2026, 12:56 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

नक्सली डंप
नक्सली डंप

नारायणपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के जंगलों में चलाए गए एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान नारायणपुर पुलिस और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) ने नक्सलियों के एक गुप्त ठिकाने का पर्दाफाश किया है. इस ठिकाने से सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक, आईईडी और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है. 


अधिकारियों के मुताबिक, इस डंप का उपयोग भविष्य में बड़े हमलों की साजिश रचने और रसद आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए किया जा रहा था.


शनिवार को मिली सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर आईटीबीपी की 53वीं बटालियन और नारायणपुर जिला रिजर्व गार्ड ने माडोडा और भोटोर के घने जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया था. यह क्षेत्र लंबे समय से नक्सलियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह माना जाता रहा है.


तलाशी के दौरान भोटोर के पास सुरक्षा बलों को नक्सलियों का एक विशाल भंडार मिला. इसमें बड़ी मात्रा में राशन, ड्रम और अन्य आवश्यक सामान शामिल थे, जिससे संकेत मिलता है कि नक्सली सुरक्षा बलों की कार्रवाई से बचने के लिए लंबे समय तक जंगलों में छिपने की तैयारी कर रहे थे. 


बरामद सामानों में प्रेशर कुकर बम और कई डेटोनेटर भी शामिल थे. आईटीबीपी के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही आईईडी को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया, जिससे एक बड़ा खतरा टल गया. 


इस सफल अभियान के बाद सभी जवान सुरक्षित कैंप वापस लौट आए हैं. अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों के रसद नेटवर्क और रसद आपूर्ति की कमर टूट गई है.


यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP