शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

नाबालिग को भगाकर पुणे और विशाखापट्टनम में रेप, आरोपी गिरफ्तार

C

CG Khabar

08 मार्च 2026, 03:28 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम । डेस्क: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में तरेगांव जंगल थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी शत्रुहन करायेत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.


घटना की शुरुआत जून 2025 में हुई थी, जब पीड़ित बालिका के परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पीड़िता के पिता ने शिकायत में बताया था कि उनकी बेटी रात के अंधेरे में अचानक घर से लापता हो गई. 


काफी खोजबीन के बाद भी जब सुराग नहीं मिला, तो पुलिस ने अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की. कुछ समय बाद जब पीड़िता वापस लौटी, तो उसने अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर परिजन दंग रह गए.


बोड़ला एसडीओपी अखिलेश कौशिक के मुताबिक, आरोपी शत्रुहन ने साल 2024 में ही किशोरी को अपने जाल में फंसा लिया था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे.


बीते 25 जून को वह उसे अपने साथ भगाकर पहले पुणे और फिर विशाखापट्टनम ले गया, जहाँ उसने पीड़िता के साथ कई बार अनाचार किया. 


महिला अधिकारियों की पूछताछ में पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की कड़ी धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया. 


6 मार्च को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया. वर्तमान में आरोपी जेल में है और पुलिस मामले की अग्रिम विवेचना कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP