शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: गोल्ड तस्करी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई

C

CG Khabar

05 जुल. 2025, 04:24 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

गोल्ड
गोल्ड

रायपुर । संवाददाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में गोल्ड स्मगलिंग सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. शुक्रवार को ईडी ने सचिन केदार और पुरुषोत्तम कवले की 3.76 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की, जिसमें बैंक खातों में जमा राशि, जमीन, जेवर और फ्लैट शामिल हैं. 


यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) 2002 के तहत की गई है.

विज्ञापन


ईडी ने यह कार्रवाई डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की शिकायत के आधार पर की. डीआरआई ने 2021 में विदेश से अवैध रूप से सोना लाने वाले तस्करों को पकड़ा था. जांच में पता चला कि तस्करी का सोना बांग्लादेश बॉर्डर के जरिए भारत लाया गया और रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, नागपुर और मुंबई के नामचीन ज्वैलर्स को बेचा गया. 


ईडी के अनुसार, इस स्मगलिंग से 260.97 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जुटाई गई. अब तक 64.14 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की जा चुकी है.


जांच में सामने आया कि रायपुर के सुनील कुमार जैन, प्रकाश सांखला, सुमीत ज्वेलर्स, पुरुषोत्तम कवले और धीरज बैद जैसे ज्वैलर्स को तस्करी का सोना बेचा गया. ईडी की टीम मामले की गहन जांच कर रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP