मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

लखीमपुर में अरुण साव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

C

CG Khabar

08 फ़र. 2026, 11:16 PM 1 मिनट में पढ़ें 16

अरुण साव
अरुण साव

डिब्रूगढ़ । डेस्क: असम में आगामी विधानसभा चुनावों की आहट के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता तेज कर दी है. इसी कड़ी में रविवार को लखीमपुर जिले के बोगीनादी स्थित भीमपारा में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन को छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा पर्यवेक्षक अरुण साव ने संबोधित किया.


बोगीनादी मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में केसरिया रंग में रंगे समर्थक और पंचायत स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए. 

विज्ञापन


इस दौरान लखीमपुर के विधायक मानब डेका भी उपस्थित रहे, जो स्थानीय स्तर पर चुनावी तैयारियों की कमान संभाल रहे हैं. 


सभा को संबोधित करते हुए अरुण साव ने आगामी चुनाव को राज्य के निरंतर विकास के लिए एक निर्णायक मोड़ बताया. 


उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी मोड में आने का आह्वान करते हुए कहा कि अब सक्रिय होने का समय आ गया है. साव ने 'डबल इंजन' सरकार की सफलताओं और जन-कल्याणकारी योजनाओं के संदेश को लखीमपुर के हर घर तक पहुँचाने पर जोर दिया ताकि आगामी चुनावों में पार्टी की मजबूती सुनिश्चित की जा सके.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
आरोपी शिक्षक अजय कुमार
छत्तीसगढ़

रायगढ़: 6 साल की मासूम को शिक्षक ने दिखाया अपना प्राईवेट पार्ट, पहुंचा सलाखों के पीछे

11 मिनट पहले

मृतक उत्तम कुमार गुप्ता
छत्तीसगढ़

बिलासपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला प्रतियोगी छात्र का शव, जहर खाकर जान देने की आशंका

29 मिनट पहले

राजस्व निरीक्षकों की सामूहिक अवकाश
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: पटवारियों के बाद अब राजस्व निरीक्षकों का हल्ला बोल, 17 नवंबर को सामूहिक अवकाश

45 मिनट पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: रायगढ़ में हाथियों के झुंड ने 16 किसानों की पकी धान फसल तबाह की

एक घंटा पहले

जिला जेल महासमुंद
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: महासमुंद जेल से ऊंची दीवार फांदकर चार कैदी फरार

एक घंटा पहले

फांसी लगाकर आत्महत्या
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: धमतरी में छुट्टी पर घर आए 32 वर्षीय SSB जवान ने फांसी लगाई

8 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP