छत्तीसगढ़: सुकमा में IED ब्लॉस्ट, CRPF जवान घायल
छत्तीसगढ़: सुकमा में IED ब्लॉस्ट से CRPF जवान घायल
सुकमा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के सुकमा में IED ब्लॉस्ट से CRPF का एक जवान घायल हो गया.
यह प्रेशर ब्लॉस्ट उस समय हुआ जब CRPF जवान सर्चिंग पर निकले थे.
मिली जनाकारी के अनुसार जवान सुकमा दंतेवाड़ा सीमा पर मुलेर इलाके में सर्चिंग पर निकले थे.
इसके बावजूद नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लगातार जारी है.
गौरतलब है कि सुकमा छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी हिस्से में स्थित है.
इसकी सीमाएं ओडिशा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्यों के साथ-साथ बस्तर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों से लगती हैं.