सोम, 16 नव. 2026

CGKhabar

उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को 1.91 Cr भुगतान का आदेश दिया

C

CG Khabar

03 फ़र. 2026, 01:04 AM 2 मिनट में पढ़ें 17

इंडिया पोस्ट
इंडिया पोस्ट

रायपुर । संवाददाता: डाक बचत खातों में एजेंट और विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से हुए बड़े वित्तीय घोटाले पर छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता संरक्षण आयोग ने 1 करोड़ 91 लाख रुपये से अधिक की परिपक्वता राशि भुगतान करने का आदेश दिया है.


मामला रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर से जुड़ा है, जहां परिवादी अनिल कुमार पाण्डेय, उनकी पत्नी और पुत्री द्वारा अगस्त 2016 से नवंबर 2020 के बीच कुल 19 टर्म डिपॉजिट खाते और 2 आवर्ती जमा खाते खोले गए थे. इन खातों की कुल परिपक्वता राशि लगभग 1 करोड़ 97 लाख रुपये थी.

विज्ञापन


परिवादियों का आरोप है कि परिपक्वता राशि के पुनर्निवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज और पोस्टमास्टर के नाम से चेक एजेंट को सौंपे गए थे, जिसके बाद उन्हें डाकघर की मुहर और पोस्टमास्टर के हस्ताक्षर युक्त पासबुक प्रदान की गई. बाद में यह सामने आया कि खाताधारकों की अनुमति के बिना एजेंट और पोस्टमास्टर की मिलीभगत से खातों से राशि का अनियमित आहरण कर लिया गया.


इस संबंध में डाक विभाग को लिखित शिकायत दी गई, लेकिन न तो खातों को अवरुद्ध किया गया और न ही कोई ठोस जानकारी दी गई. इसके बाद सेवा में कमी का आरोप लगाते हुए मामला राज्य उपभोक्ता आयोग में दायर किया गया.


मामले की सुनवाई आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया और सदस्य प्रमोद कुमार वर्मा की पीठ ने की. दोनों पक्षों के दस्तावेजों और पासबुक के अवलोकन के बाद आयोग ने स्पष्ट रूप से माना कि विभागीय कर्मचारियों की संलिप्तता के बिना पासबुक जारी होना और खातों से राशि का आहरण संभव नहीं है. 


आयोग ने यह भी टिप्पणी की कि एजेंट को दोषी पाए जाने के बावजूद डाक विभाग द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जो स्पष्ट रूप से सेवा में कमी को दर्शाता है.


आयोग ने परिवाद को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए 18 टीडीआर खातों की परिपक्वता राशि के भुगतान का आदेश दिया. आदेश के अनुसार भारतीय डाक विभाग को 45 दिनों के भीतर 1 करोड़ 91 लाख 39 हजार 965 रुपये का भुगतान करना होगा. जिस पर परिवाद प्रस्तुत किए जाने की तिथि 20 नवंबर 2023 से 6 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज देय होगा. इसके अतिरिक्त आयोग ने परिवादीगण को हुई मानसिक पीड़ा एवं उत्पीड़न के लिए 1 लाख रुपये क्षतिपूर्ति तथा 15 हजार रुपये वाद व्यय के रूप में भुगतान करने के निर्देश दिए हैं. 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

2 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

2 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

3 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

4 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

4 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP