सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

नवा रायपुर के केंद्री में बनेगा कोचिंग टर्मिनल

C

CG Khabar

07 जन. 2026, 10:08 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

रायपुर रेलवे स्टेशन
रायपुर रेलवे स्टेशन

रायपुर । संवाददाता: भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ में रेल कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए नवा रायपुर के केंद्री में एक नया कोचिंग टर्मिनल बनाने का निर्णय लिया है. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य रायपुर जंक्शन पर ट्रेनों के भारी दबाव को कम करना और यात्री सुविधाओं का विस्तार करना है. 


यह कदम भारतीय रेलवे की 2030 तक प्रमुख शहरों में ट्रेन संचालन क्षमता को दोगुना करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है.

विज्ञापन


वर्तमान में रायपुर जंक्शन रोजाना लगभग 122 ट्रेनों का प्रबंधन करता है, लेकिन मात्र सात प्लेटफॉर्म होने के कारण संचालन में काफी चुनौतियां आती हैं. 

नई योजना के तहत केंद्री टर्मिनल में 9 प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे, जिनमें एक होम प्लेटफॉर्म और चार आइलैंड प्लेटफॉर्म शामिल होंगे. 


इसके अलावा, ट्रेनों के रखरखाव और स्टोरेज के लिए यहां 5 पिट लाइन, 5 स्टेबलिंग लाइन, 4 इंटरमीडिएट ओवरहालिंग लाइन और 4 मैकेनिकल लाइनें तैयार की जाएंगी.


क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के लिए बिलासपुर-नागपुर सेक्शन पर चौथी रेल लाइन का विस्तार, ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम और खरसिया से परमलकसा के बीच दोहरी रेल लाइन का काम भी तेजी से चल रहा है. 


साथ ही, रायपुर जंक्शन का 456 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी. छत्तीसगढ़ में वर्तमान में रेलवे की लगभग 41,000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं, जो भविष्य में राज्य के परिवहन ढांचे को पूरी तरह बदल देंगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP