रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: TV विज्ञापन पर BJP का रोज ₹20 लाख खर्च, Cong का था ₹7 लाख

C

CG Khabar

03 फ़र. 2026, 03:12 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

टीवी विज्ञापन
टीवी विज्ञापन

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा टेलीविजन विज्ञापनों पर किए जा रहे खर्च को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. सूचना के अधिकार (RTI) से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान सरकार विज्ञापनों पर पिछली कांग्रेस सरकार की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक पैसा खर्च कर रही है. 


आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर से दिसंबर 2024 के बीच के मात्र तीन महीनों में छत्तीसगढ़ सरकार ने टीवी विज्ञापनों पर 18.57 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जो रोजाना औसतन 20.41 लाख रुपये बैठता है. इसकी तुलना में, विधानसभा रिकॉर्ड बताते हैं कि पिछली कांग्रेस सरकार ने दिसंबर 2018 से नवंबर 2021 के बीच टीवी विज्ञापनों पर 79.62 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जिसका दैनिक औसत केवल 7.35 लाख रुपये था.

विज्ञापन


आरटीआई कार्यकर्ता कुणाल शुक्ला द्वारा प्राप्त इस जानकारी में बताया गया है कि न्यूज़18 ग्रुप इस विज्ञापन बजट का सबसे बड़ा लाभार्थी रहा है, जिसे कुल 3.07 करोड़ रुपये मिले हैं. इसके बाद INH 24x7 को 1.56 करोड़ रुपये और न्यूज़-24 MP/CG को 1.53 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. 


अन्य चैनलों जैसे IBC 24, ज़ी न्यूज़ और एबीपी न्यूज़ को भी लाखों रुपये के विज्ञापन दिए गए हैं. 


आरटीआई कार्यकर्ता ने सार्वजनिक धन के इस वितरण पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इस सूची में कई ऐसे चैनल भी शामिल हैं जो छत्तीसगढ़ में प्रसारित ही नहीं होते, बल्कि झारखंड, कश्मीर और पंजाब जैसे राज्यों तक सीमित हैं.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP