शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर मुठभेड़ में अब तक 4 माओवादी के शव बरामद

C

CG Khabar

17 जन. 2026, 02:42 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

दिलीप बेड़जा
दिलीप बेड़जा

बीजापुर । अपडेट 7 PM: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुबह से जारी मुठभेड़ में शाम 7 बजे तक 4 नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं. जिनमें एक महिला नक्सली है.


सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से AK-47 & .303 Rifle जैसे ग्रेडेड हथियार भी बरामद किए हैं. क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी है.


पुलिस अधीक्षक, बीजापुर डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल–पहाड़ी इलाकों में माओवादियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी के DVCM दिलीप बेड़जा एवं अन्य सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर डीआरजी / कोबरा / एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया.


सर्च अभियान के दौरान दिनांक 17/01/2026 की प्रातः से संयुक्त टीम एवं माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है.


सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से दोपहर तक दो माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए. तत्पश्चात शाम के समय माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक महिला कैडर सहित दो और माओवादी कैडरों के शव भी बरामद किए गए.


इस प्रकार अब तक की कार्यवाही में एक महिला नक्सली कैडर सहित कुल 04 माओवादी कैडरों के शव तथा उनके पास से AK-47 & .303 Rifle जैसे ग्रेडेड हथियार भी बरामद किए गए हैं.


 पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और लगातार बनी चुनौतीपूर्ण स्थितियों के बीच भी डीआरजी, कोबरा एवं एसटीएफ के जवान अनुशासन, रणनीतिक दक्षता और अद्वितीय साहस का परिचय देते हुए सशस्त्र माओवादी कैडरों के विरुद्ध निर्णायक अभियान सतत रूप से अंजाम दे रहे हैं.


प्रारंभिक पहचान विवरण से संकेत मिलता है कि मृत माओवादी कैडरों में से एक नेशनल पार्क एरिया कमेटी का कुख्यात माओवादी कैडर DVCM दिलीप बेड़जा दिलीप के रूप में की गई है. मुठभेड़ में मारे गए अन्य माओवादियों के भी नेशनल पार्क एरिया कमेटी से संबंधित होने की संभावना है, जिनकी पहचान की जा रही है. 


क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान लगातार जारी है. अभियान पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत रिपोर्ट पृथक रूप से साझा की जाएगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP