शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़: बीजापुर में पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या

C

CG Khabar

20 जन. 2026, 11:12 PM 1 मिनट में पढ़ें 3

भीमा मड़काम
भीमा मड़काम

बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के पामेड इलाके के कौरगट्टा गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान कंचाल गांव निवासी भीमा मड़काम (35-40 वर्ष) के रूप में हुई है. 


पुलिस को अंदेशा है कि इस वारदात के पीछे नक्सलियों का हाथ हो सकता है, क्योंकि शुरुआती जांच में घटनास्थल से एके-47 राइफल के इस्तेमाल के संकेत मिले हैं.

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भीमा मड़काम पूर्व में निर्वाचित प्रतिनिधि रह चुके थे और जिस क्षेत्र में यह घटना हुई, वह लंबे समय से माओवादी गतिविधियों का केंद्र रहा है. 


अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक, हत्या से पहले उन्हें नक्सलियों की 'जन अदालत' में बुलाया गया था. 


हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे किसी विशेष राजनीतिक दल से जुड़े थे या उन्हें पहले कोई धमकी मिली थी. 


घटना की सूचना मिलते ही पामेड पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है.  

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP