शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

दंतेवाड़ा में 3 नक्सली गिरफ्तार, IED बरामद

C

CG Khabar

06 अक्टू. 2025, 01:08 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

नक्सली गिरफ्तार, IED बरामद
नक्सली गिरफ्तार, IED बरामद

दंतेवाड़ा । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सोमवार 6 अक्टूबर को तीन संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार किया गये. उनके द्वारा दी गई सूचना के आधार पर 1 किलो को एक आईईडी भी सुरक्षाबलों ने बरामद किया है.


गौरतलब है कि जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक गौरव राय जिला दन्तेवाड़ा के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन के मार्गदर्शन मे नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तारतम्य में लगातार नक्सल गस्त सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा नक्सलियों की गिरफ्तारी जारी है. 


इसी तारतम्य में सोमवार दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को सातधार पुल के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की उपस्थिति की मुखबिर आसूचना पर मालेवाही कैंप से थाना मालेवाही तथा सीआरपीएफ का संयुक्त बल सातधार की ओर सूचना की तासीर के लिए रवाना हुए थे. मौके पर 03 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास करने लगे. जिन्हें घेराबंदी कर मौके से हिरासत में लिया गया. पूछताछ करने पर उक्त संदिग्ध व्यक्तियों ने अपना नाम- 1. संतु मंडावी पिता स्व.रेनू उम्र 36 वर्ष निवासी कहचेनार. 2. मनीराम उर्फ मनीष पिता पण्डरु उम्र 24 वर्ष निवासी कहचेनार और 3. सुखमन मंडावी पिता जमलू मांडवी उम्र 24 वर्ष निवासी कहचेनार, बताया.


उन्होंने प्रतिबंधित माओवादी संगठन CPI(M) मे सक्रिय सदस्य के रूप में काम करना स्वीकार किया और सातधार पुल के पास हाल ही में हुए आईईडी ब्लास्ट, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान घायल हुए थे, की घटना में शामिल होना स्वीकार किया. इसके अलावा एक जिंदा प्रेशर आईईडी लगे होने की बात भी स्वीकार की. 


आरोपियों की निशानदेही पर थाना तथा सीआरपीएफ बल द्वारा मौके पर जाकर सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके से 01 kg का प्रेशर आईईडी बरामद किया गया. 


आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सबल तथा अन्य सामान भी बरामद किया गया है. आगे आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही करके माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP