बलरामपुर-रामानुजगंज: सड़क हादसे में घायल की मौत
अंबिकापुर । संवाददाता: सड़क हादसे में बलरामपुर-रामानुजगंज लघु वनोपज सहकारी समिति के प्रबंधक की हुई मौत हो गई है. मृतक का नाम अजय सिंह था, वे 40 वर्ष के थे.
मिली जानकारी के अनुसार अजय सिंह 28 जुलाई की रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गये थे. उनको ईलाज के लिये रामानुजगंज लाया गया था. जहां से उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया था.
अंबिकापुर से उन्हें फिर रायपुर रेफर कर दिया गया था. वहां डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर निराशा जताई थी. इसके बाद वापस मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर लाया गया. जहां बीती रात उनकी मौत हो गई.
सड़क हादसे में अजय सिंह को सिर में गंभीर चोट लगी थी. वही चोट उनके मौत का कारण बनी.