मंगल, 17 नव. 2026

CGKhabar

दुनिया की नंबर-1 कोयला खदान बनेगी छत्तीसगढ़ की गेवरा खदान

C

CG Khabar

22 फ़र. 2026, 08:36 AM 2 मिनट में पढ़ें 48

कोयला
कोयला

बिलासपुर । संवाददाता: कोल इंडिया की सहायक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) द्वारा संचालित गेवरा खदान अगले साल दुनिया की सबसे बड़ी खदान बन जाएगी. SECL के सीएमडी हरीश दुहान ने पुष्टि की है कि यह खदान 63 मिलियन टन वार्षिक कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल कर अमेरिका की 'ब्लैक थंडर' खदान (61-62 मिलियन टन) को पीछे छोड़ देगी और दुनिया की सबसे बड़ी कोयला खदान बन जाएगी. 


वर्तमान में भारत की सबसे बड़ी ओपनकास्ट खदान के रूप में पहचानी जाने वाली गेवरा को पहले ही अपनी क्षमता बढ़ाकर सालाना 70 मिलियन टन करने की पर्यावरणीय मंजूरी मिल चुकी है. इस वित्तीय वर्ष में कंपनी ने 56 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य रखा है, जिसे पूरा करने के लिए पर्याप्त भूमि, आधुनिक मशीनरी, जनशक्ति और भारतीय रेलवे का मजबूत बुनियादी ढांचा पूरी तरह तैयार है.

विज्ञापन


कोयला उत्पादन के साथ-साथ कंपनी अपने कारोबार का विविधीकरण भी कर रही है, जिसमें 700 मेगावाट के सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स, गैसीफिकेशन परियोजनाएं और छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स व फ्लोटिंग सोलर पर काम करना शामिल है. 


इसके अलावा, SECL खदान के मलबे से दुर्लभ पृथ्वी तत्वों (Rare Earth Elements) को निकालने की तकनीक पर भी वैज्ञानिक एजेंसियों के साथ काम कर रही है. भविष्य की योजनाओं को गति देने के लिए कंपनी मार्च 2027 तक अपना IPO लाने और शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने का लक्ष्य लेकर चल रही है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
राहुल द्रविड़ और अमनदीप खरे
छत्तीसगढ़ विशेष

रणजी ट्रॉफी में रनों की बारिश के बावजूद टीम इंडिया और इंडिया-ए से दूर छत्तीसगढ़ का कप्तान

3 दिन पहले

C.V. Raman University
छत्तीसगढ़ विशेष

सावधान! क्या आपकी भी डिग्री C.V. Raman University से है?

3 दिन पहले

SIR- सांकेतिक फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़: मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार 11 दिसंबर तक, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

4 दिन पहले

स्वच्छता अभियान- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़ विशेष

स्वच्छता में छत्तीसगढ़ का डंका: राष्ट्रपति ने 3 निकायों को किया पुरस्कृत, बिल्हा देश में नंबर-1

5 दिन पहले

AI Generated Photo
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ में 5 दिनों में गटक गए 54.60 करोड़ की शराब, विदेशी स्पिरिट का रहा दबदबा

5 दिन पहले

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट
छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का फैसला: फतवे की कोई कानूनी मान्यता नहीं, याचिका खारिज

1 सप्ताह पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP