CGBSE: 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2 जुलाई से
10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2 जुलाई से
रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2 जुलाई से प्रारंभ होगी. 10वीं और 12वीं का पहला पेपर हिंदी का होगा. 10वीं का आखिरी पेपर 16 जुलाई को होगा जिसमें संस्कृत की परीक्षा होगी. वहीं, 12वीं का आखिरी पेपर भी 16 जुलाई को होगा जिसमें पालिटीकल साइंस/केमेस्ट्री/क्रॉप प्रोडक्शन और हॉर्टीकल्चर स्टिल लाइन और डिजाइनिंग की परीक्षा होगी.
इस साल जो स्टेूडेंट मुख्य परीक्षा में पास नहीं हो सके हैं वे इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. छत्तीगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ऐसे छात्रों को एक मौका दे रहा है जो 1 या 2 विषयों में पास नहीं कर पाये हैं. इससे वे अपने रिजल्ट को बेहतर कर सकते हैं.
छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का शेड्यूल CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in में जारी किया गया है.