शनि, 14 नव. 2026

CGKhabar

कलिम्पोंग में गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत, 8 घायल

C

CG Khabar

13 दिस. 2025, 08:22 AM 2 मिनट में पढ़ें 12

सड़क दुर्घटना
सड़क दुर्घटना

न्यू जलपाईगुड़ी । डेस्क: पश्चिम बंगाल के कलिम्पोंग जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. सिक्किम से सिलीगुड़ी लौट रही एक कार रियांग के पास राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी. दुर्घटना में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. 


पुलिस के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार रात को हुआ.

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ड्राइवर के नियंत्रण खो देने के कारण कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. 


दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, रियांग पुलिस स्टेशन की टीम और एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड) के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया.


हादसे में मरने वालों की पहचान मैनागुड़ी के निवासी तुषार बर्मन और बर्धमान के निवासी सुमंत माली के रूप में हुई है.


बचाव दल ने मलबे से आठ अन्य लोगों को बाहर निकाला, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए रमभी अस्पताल और उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. 


गंभीर रूप से घायल लोगों में रंगपो के राम बहादुर छेत्री, जलपाईगुड़ी के गौतम रॉय, सिलीगुड़ी के निर्मा शेरपा और सागर शर्मा, गंगटोक के अनुज कुमार प्रसाद और बीरभूम के सबुज कुमार घोष शामिल हैं. अभी भी दो घायल यात्रियों की पहचान नहीं हो पाई है.


कलिम्पोंग के पुलिस अधीक्षक श्रीहरि पांडा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि कार में सवार लोग पर्यटक थे या स्थानीय निवासी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
असम सड़क हादसा- 23 मृत, 20 घायल
देश-विदेश

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस और ट्रक की सीधी टक्कर में 23 की मौत, 20 घायल

6 घंटे पहले

जयराम रमेश- कांग्रेस महासचिव
देश-विदेश

अदाणी सतारा प्रोजेक्ट की लागत 99 फीसदी घटाने की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा

12 घंटे पहले

UAE Fujairah Road Accident
देश-विदेश

UAE: 23 गाड़ियों की भीषण टक्कर और आग में 14 लोगों की मौत, भारतीयों समेत 30 घायल

एक दिन पहले

गादी आइजनकोट- इज़रायल के नामित प्रधानमंत्री
देश-विदेश

गादी आइज़नकोट और बेंजामिन नेतन्याहू ने इज़राइल की चुनौतियों पर किया मंथन

एक दिन पहले

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में तीन मंजिला इमारत ढ़ही
देश-विदेश

न्यूयॉर्क: ब्रुकलिन में ताश के पत्तों की तरह ढही तीन मंजिला इमारत, 8 लोगों दर्दनाक मौत, 17 घायल

एक दिन पहले

डब्लिन, आयरलैंड में डाटा सेंटर के खिलाफ प्रदर्शन
देश-विदेश

यूरोप में डेटा सेंटर निर्माण के खिलाफ विरोध तेज, 'अन्न बनाम डिजिटल' की जंग छिड़ी

एक दिन पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP