रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

फलता में BJP की जीत, PM मोदी ने बताया लोकतंत्र की जीत

C

CG Khabar

24 मई 2026, 07:52 PM 2 मिनट में पढ़ें 3

पीएम मोदी
पीएम मोदी

कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 1 लाख से अधिक वोटों के भारी अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. इस रिकॉर्ड तोड़ सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता को बधाई देते हुए इसे लोकतंत्र की जीत और डर व धमकी की हार बताया है. 


पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि फलता की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है. उन्होंने कहा कि यह नतीजा पश्चिम बंगाल के लोगों का भाजपा के प्रति अटूट विश्वास को दर्शाता है.

विज्ञापन


इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी देबांशु पांडा ने 1,09,021 वोटों के विशाल अंतर से जीत हासिल की है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस चौथे स्थान पर खिसक गई. टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के चुनाव से पहले ही मैदान छोड़ने के कारण भाजपा की जीत तय मानी जा रही थी, लेकिन इतने बड़े अंतर की उम्मीद किसी को नहीं थी. 


इस जीत के साथ ही राज्य विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या 207 से बढ़कर 208 हो गई है.


प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली नई भाजपा सरकार के कामकाज की भी सराहना की. गौरतलब है कि गत 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ लेने के बाद से नई सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं, जिनमें 1 जून से 'अन्नपूर्णा भंडार' योजना और सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की शुरुआत शामिल है. 


पीएम मोदी ने राज्य के विकास के लिए भविष्य में भी निरंतर काम करने का संकल्प दोहराया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP