सोम, 09 नव. 2026

CGKhabar

बिलासपुर: NTPC ने सरकारी अस्पतालों को दी 7.19 करोड़ की सौगात

C

CG Khabar

27 अप्रै. 2026, 06:03 AM 2 मिनट में पढ़ें 14

सिम्स बिलासपुर
सिम्स बिलासपुर

बिलासपुर । संवाददाता: बिलासपुर के स्वास्थ्य क्षेत्र को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए एनटीपीसी सीपत (NTPC Sipat) ने अपनी सीएसआर (CSR) पहल के तहत 7.19 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य सुविधाओं का लोकार्पण किया है. इस परियोजना के माध्यम से कुमार साहब स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) के बुनियादी ढांचे और चिकित्सा उपकरणों को अपग्रेड किया गया है.


इस पहल के अंतर्गत, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में 4.27 करोड़ रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक ब्लड सेंटर, माइक्रोबायोलॉजी और हार्मोन प्रयोगशालाएं, और एआई-आधारित माइक्रोस्कोपी सिस्टम स्थापित किया गया है. विशेष रूप से, यहाँ का ब्लड सेंटर छत्तीसगढ़ में अपनी तरह का पहला केंद्र है, जो सटीक निदान और बेहतर उपचार सुनिश्चित करेगा.

विज्ञापन


वहीं, सिम्स (CIMS) बिलासपुर को 2.92 करोड़ रुपये के उन्नत उपकरण प्रदान किए गए हैं. इसमें आठ अलग-अलग विभागों के लिए कुल 26 मशीनें शामिल हैं, जिनमें कलर डॉपलर सिस्टम, ऑटोमैटिक केमिलुमिनेसेंस एनालाइजर, डेंटल चेयर, ओटी टेबल और मोर्चरी फ्रीजर जैसे महत्वपूर्ण उपकरण शामिल हैं. 


अधिकारियों का मानना है कि इन सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय स्तर पर ही जटिल चिकित्सा प्रक्रियाओं और डायग्नोस्टिक सेवाओं का लाभ मिल सकेगा, जिससे मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सशस्त्र माओवादी ढेर, पर राजनीतिक दलों में घुसे 'दिमागी नक्सल': PM नरेंद्र मोदी

6 घंटे पहले

जशपुर में 5 साल के बालक की हत्या
छत्तीसगढ़

जशपुर: 5 साल के मासूम जितेंद्र की निर्मम हत्या, गड्ढे में मिला शव

6 घंटे पहले

PM Modi- Bastar Diwali
छत्तीसगढ़

सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से माओवादी आतंक का खात्मा- PM मोदी

11 घंटे पहले

पीएम मोदी- फाइल फोटो
छत्तीसगढ़

पीएम मोदी बस्तर में मनाएंगे दिवाली, सुरक्षा बलों के साथ खास उत्सव

13 घंटे पहले

विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की- रायगढ़
छत्तीसगढ़

रायगढ़: गाड़ी की चाहत ने ली विवाहिता की जान, 2 लाख के दहेज के लिए महिला ने की आत्महत्या

16 घंटे पहले

जिला उपभोक्ता आयोग- रायपुर
छत्तीसगढ़

बैंक लॉकर से चोरी: उपभोक्ता अदालत ने SBI को माना जिम्मेदार, पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

16 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP