शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर: जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

C

CG Khabar

12 मई 2026, 01:26 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

नक्सली
नक्सली

बीजापुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बस्तर फाइटर्स यूनिट के एक जवान ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मृतक जवान की पहचान दिलीप तेलम के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है.


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात लगभग 9 बजे बीजापुर कोतवाली के सामने अचानक गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया. पुलिस रिजर्व सेंटर में तैनात जवान दिलीप तेलम ने अपनी एके-47 (AK-47) राइफल से खुद को गोली मार ली. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और शव व हथियार को अपने कब्जे में ले लिया.


पुलिस द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्राथमिक दृष्टि से घटना का कारण पारिवारिक विवाद प्रतीत हो रहा है. हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है.


बस्तर फाइटर्स के जवान द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है. फिलहाल, कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्यवाही और जांच में जुटी है. File Photo

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP