शनि, 28 नव. 2026

CGKhabar

बीजापुर: जमीन खोदकर निकला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना, 24.22 लाख नकदी जब्त

बीजापुर पुलिस ने इंद्रावती नदी के तटीय जंगलों में सर्चिंग के दौरान जमीन के अंदर छिपाए गए एक स्टील के डिब्बे से 3.84 किलोग्राम सोना और 24 लाख 22 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए हैं.

C

CG Khabar

28 नव. 2026, 07:57 PM 2 मिनट में पढ़ें 62

Bijapur Naxal Dump: भैरमगढ़ जंगल से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद
Bijapur Naxal Dump: भैरमगढ़ जंगल से 3.84 किलो सोना और 24.22 लाख नकद बरामद

बीजापुर । संवाददाता: बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ से करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर जंगल के भीतर सर्चिंग कर रहे जवानों को जमीन के नीचे एक संदिग्ध स्टील का डिब्बा गड़ा हुआ मिला. जब इस डिब्बे को बाहर निकालकर तलाशी ली गई, तो उसमें 10-10 तोले के कुल 33 सोने के बिस्किट निकले, जिनका कुल वजन 330 तोला यानी 3.84 किलोग्राम दर्ज किया गया. इसी डिब्बे के अंदर टेप से लिपटे हुए एक पैकेट में 500-500 रुपये के नोट भी छिपाकर रखे गए थे, जिनकी गिनती करने पर 24 लाख 22 हजार 500 रुपये की नकदी सामने आई.

इंद्रावती नदी के आसपास के जंगली इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई में माओवादियों का यह डम्प बरामद हुआ है. इस पूरे घटनाक्रम में जब्त किए गए सोने की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 करोड़ 29 लाख रुपये आंकी गई है. यह अभियान 27 नवंबर 2026 को उस समय चलाया गया, जब भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के जंगल में डम्प छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी.

पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) रविन्द्र कुमार मीणा के नेतृत्व में इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए विशेष टीम तैयार की गई थी. इस संयुक्त कार्रवाई में डीआरजी, स्थानीय थाना पुलिस और बीडीएस के जवानों ने समन्वय के साथ जंगल में घेराबंदी कर यह सफलता हासिल की.

माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सुरक्षा बलों का अभियान क्षेत्र में लगातार जारी है, जबकि ताजा बरामदगी के संबंध में पुलिस थाना भैरमगढ़ में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के तहत अब तक कुल 8 करोड़ 24 लाख 33 हजार 300 रुपये नकद और कुल 12.34 किलोग्राम सोना बरामद किया जा चुका है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
जाबला गांव में पादरी और सिस्टर के प्रवेश पर लगी रोक, ग्राम सभा ने लगाया बोर्ड
छत्तीसगढ़

जशपुर: जाबला गांव में प्रवेश द्वार पर लगा पादरी-पास्टर के प्रवेश पर रोक का बोर्ड

12 घंटे पहले

मदर मैरी की मूर्ति- नारायणपुर
छत्तीसगढ़

नारायणपुर: स्कूल परिसर में मदर मैरी की प्रतिमा को आग लगाने की कोशिश, CCTV में दिखे तीन संदिग्ध

12 घंटे पहले

सीबाआई- यूएई से भारत लाया गया मुख्य 'मनीमैन' विकास अग्रवाल
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: यूएई से भारत लाया गया मुख्य 'मनीमैन' विकास अग्रवाल

13 घंटे पहले

शिकारियों के करंट वाले जाल ने ली दंतैल हाथी की जान
छत्तीसगढ़

रायगढ़: धरमजयगढ़ जंगल में शिकारियों के करंट वाले जाल ने ली दंतैल हाथी की जान

13 घंटे पहले

14 साल की लापता किशोरी 28 की उम्र में ग्रेटर नोएडा से मिली
छत्तीसगढ़

धमतरी: मट्ठा लेने निकली 14 साल की किशोरी 28 की उम्र में ग्रेटर नोएडा से मिली, साल 2012 से थी गायब

13 घंटे पहले

चेक क्लीयरिंग में लापरवाही, SBI को ग्राहक को ब्याज सहित रुपये देने का आदेश
छत्तीसगढ़

चेक क्लीयरिंग में देरी से एक्सपायर हुई रकम, अब SBI को ग्राहक को ब्याज समेत चुकाने होंगे 60 हजार रुपये

14 घंटे पहले

CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP