शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बिहार: महिला से गैंगरेप के बाद गुप्तांग में डाली गोली और लकड़ी

C

CG Khabar

18 जून 2026, 03:12 PM 3 मिनट में पढ़ें 1

गैंगरेप
गैंगरेप

पटना । डेस्क: बिहार के बेगुसराय जिले से एक दिल दहला देने वाली और अमानवीय घटना सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था और इंसानियत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिले के चकिया थाना क्षेत्र में पांच बदमाशों ने एक घर में घुसकर न केवल महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, बल्कि क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके गुप्तांग में बंदूक की गोली (बुलेट), पत्थर और लकड़ी के टुकड़े डाल दिए. 


फिलहाल पीड़िता अस्पताल में भर्ती है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन


पीड़िता द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह खौफनाक वारदात 11 जून की रात करीब 11:30 बजे की है. महिला रात का खाना खाने के बाद शौचालय गई थी, तभी अचानक पांच हथियारबंद बदमाश उनके घर में घुस आए. आरोपियों ने सबसे पहले महिला के पति को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया. 


इसके बाद जैसे ही महिला शौचालय से बाहर निकली, बदमाश उसे जबरन घर के बाहर एक सुनसान जगह पर ले गए. जब पीड़िता ने शोर मचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने ब्लेड से उसके सीने और जांघ पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया और फिर बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.


महिला ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपनी ननद को आवाज दी, जिसके बाद ननद ने मौके पर पहुंचकर भाई को कमरे से मुक्त कराया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. 


पुलिस ने पीड़िता को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया. लेकिन घर लौटने पर जब महिला को असहनीय दर्द होने लगा, तो परिजन उसे दोबारा अस्पताल ले गए. 


वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद जो खुलासा किया, उसने सबके होश उड़ा दिए. डॉक्टरों ने महिला के निजी अंग से एक बुलेट, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा बाहर निकाला. पीड़िता का कहना है कि वह घटना के दौरान बेहोश हो गई थी, इसलिए उसे इस क्रूरता का पता नहीं चल सका.


पीड़िता का आरोप है कि करीब तीन महीने पहले भी तीन बदमाशों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की थी और नकदी व जेवर लूट लिए थे. उस समय भी उनके साथ यौन उत्पीड़न का प्रयास किया गया था, लेकिन पुलिस को सूचना देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. 


इस मामले पर बेगुसराय के डीएसपी आनंद कुमार पांडे ने बताया कि मामले की वैज्ञानिक पद्धति (FSL) से जांच की जा रही है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि यदि इस मामले में पहले किसी पुलिसकर्मी की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी. Symbolic Photo.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP