रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

पाकिस्तान में ट्रेन पर हमला, कई हताहत

C

CG Khabar

11 मार्च 2025, 11:56 AM 2 मिनट में पढ़ें 4

जाफर एक्सप्रेस
जाफर एक्सप्रेस

क्वेटा | डेस्क : पाकिस्तान के बलूचिस्तान के बोलन में मंगलवार को क्वेटा-पेशावर जाफर एक्सप्रेस पर हथियारबंद लोगों के एक समूह द्वारा की गई गोलीबारी में ट्रेन चालक घायल हो गया. इसके अलावा कई लोग मारे गए हैं.


अधिकारियों के अनुसार गोलीबारी की घटना कच जिले के पेरू कानरी इलाके में हुई. इस इलाके में नेटवर्क नहीं होने के कारण किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है.

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार हमलावरों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया और बाद में 400 से अधिक यात्रियों को ले जा रही ट्रेन पर गोलीबारी की. हमले के बाद ट्रेन में मौजूद सुरक्षा अधिकारियों और हमलावरों के बीच भारी गोलीबारी हुई.


रेलवे अधिकारियों के अनुसार जाफर एक्सप्रेस में नौ बोगियां हैं और इसमें 400 से ज़्यादा यात्री सवार हैं.


बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि कई एम्बुलेंस, एक राहत रेलगाड़ी और सुरक्षा बलों की टुकड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं.


इधर चरमपंथी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी ने एक बयान कहा है कि हमारे लड़ाकों ने माशकाफ, धादर और बोलान में इस ऑपरेशन को प्लान किया है. रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया गया है, जिसकी वजह से जाफर एक्सप्रेस रुकना पड़ा. इसके बाद हमारे लड़ाकों ने इस ट्रेन पर कब्जा कर लिया और यात्रियों को बंधक बना लिया.


बयान में दावा किया गया है कि बंधकों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस, एंटी-टेररिज्म फोर्स और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस के एजेंट्स शामिल हैं, जो पंजाब जा रहे थे.


बयान में कहा गया है कि हमने महिलाओं, बच्चों और बलूच यात्रियों को छोड़ दिया है और सिर्फ पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के कर्मियों को बंधक बनाया गया है. अगर हमारे खिलाफ कोई मिलिट्री ऑपरेशन करने की कोशिश की गई तो हम सभी बंधकों को मार देंगे। इस कत्ल-ए-आम की जिम्मेदारी पाकिस्तानी सेना की होगी।

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP