तमिलनाडु में TVK ने सबको चौकाया
नई दिल्ली । डेस्क: तमिलनाडु में TVK ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया है. उसने 51 सीटों पर जीत दर्ज की है तथा 57 सीटों पर आगे है. यह चुनाव आयोग का 7:15 बजे का आंकड़ा है. इस तरह से 234 सीटों वाले विधानसभा में जिसमें से 223 का नतीजा दिख रहा है, TVK के पाले में 108 सीटे जा रही हैं.
वहीं, डीएमके को 59 सीटें तथा एआईडीएमके को 46 सीटें मिलती दिख रही है. पीएमके को भी 5 सीटें मिल रही हैं. कांग्रेस को भी 5 सीटें मिलती दिख रही है.
तमिलनाडु में TVK को 34.90 फीसदी, डीएमके को 24.21 फीसदी, एआईडीएमके को 21.35 फीसदी तथा कांग्रेस को 3.38 फीसदी मत मिले हैं.
उधर, पुडुचेरी में AINRC को 12 सीटें, डीएमके को 5 सीटे, भाजपा को 4 सीटें, कांग्रेस को 3 सीटें तथा TVK को 2 सीटें मिलती दिख रही है.