सोम, 19 अक्टू. 2026

CGKhabar

'एंटी-E20' अभियान: दिल्ली पुलिस ने तहसीन पूनावाला को किया हाउस अरेस्ट

C

CG Khabar

01 अग. 2026, 08:53 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

 तहसीन पूनावाला
तहसीन पूनावाला

नई दिल्ली । डेस्क: देशभर में इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल (E20) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे 'टीम भारत' के प्रमुख अभियानकर्ता तहसीन पूनावाला ने शनिवार को दिल्ली पुलिस पर उन्हें बिना किसी लिखित आदेश या कानूनी वारंट के उनके ग्रेटर कैलाश-I स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट करने का गंभीर आरोप लगाया है. 


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर सिलसिलेवार पोस्ट करते हुए पूनावाला ने कहा कि उनके घर के बाहर महिला अधिकारियों समेत दिल्ली पुलिस की एक बहुत बड़ी टुकड़ी तैनात कर दी गई है और उन्हें अपने ही घर से बाहर निकलने से रोका जा रहा है.

विज्ञापन


पूनावाला ने दावा किया कि जब उन्होंने कार्रवाई का कानूनी आधार मांगा, तो पुलिस अधिकारियों ने बिना कोई कागजात दिखाए केवल इतना कहा कि टीम भारत के आह्वान पर हजारों प्रदर्शनकारियों के जुटने की संभावना है और उन्हें यह निर्देश "ऊपर" से मिले हैं. 


पूनावाला ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधते हुए #EthanolScam के साथ पोस्ट किया और आरोप लगाया कि सरकार इथेनॉल नीति पर उठ रहे सवालों से घबराकर इस आवाज को दबाना चाहती है.


उन्होंने घर के आसपास इंटरनेट सेवाएं बाधित होने की शिकायत भी दर्ज कराई, हालांकि दिल्ली पुलिस की ओर से इन तमाम आरोपों पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP