रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

AI समिट में प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, BJP ने कहा 'राष्ट्रीय शर्म'

C

CG Khabar

20 फ़र. 2026, 02:31 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

यूथ कांग्रेंस प्रदर्शन
यूथ कांग्रेंस प्रदर्शन

नई दिल्ली । डेस्क: राजधानी में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान जोरदार हंगामा करने और शर्टलेस प्रदर्शन करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के चार पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए नेताओं में बिहार से राष्ट्रीय सचिव कृष्ण हरि, कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार और तेलंगाना के नरसिम्हा यादव शामिल हैं. 


पुलिस ने इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है और इस पूरे मामले में एक बड़ी साजिश की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन


यह विरोध प्रदर्शन भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और सरकार की नीतियों के खिलाफ था, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरों वाली टी-शर्ट लहराईं. 


इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस को 'राष्ट्रीय शर्म' करार दिया. 


भाजपा ने भी आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि जब भारत तकनीक के क्षेत्र में अपनी वैश्विक धाक जमा रहा है, तब कांग्रेस देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल करने का प्रयास कर रही है. 


इससे पहले राहुल गांधी ने भी एआई समिट की आलोचना करते हुए इसे केवल एक 'पीआर इवेंट' बताया था.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP