अदानी एंटरप्राइजेज नहीं शुरू करेगा एयरलाइन सर्विस
नई दिल्ली । डेस्क: अदानी एंटरप्राइज ने मीडिया में चल रही उन खबरों और बाजार की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि समूह एयरलाइन व्यवसाय में प्रवेश करने की योजना बना रहा है. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह न तो ऐसे किसी प्रस्ताव पर विचार कर रही है और न ही एयरलाइन शुरू करने की उसकी कोई योजना है.
कंपनी के एक प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि हाल ही में आई मीडिया रिपोर्ट्स पूरी तरह से निराधार, बेबुनियाद और तथ्यहीन हैं. अदानी एंटरप्राइज का एयरलाइन क्षेत्र में उतरने का कोई इरादा नहीं है.
यह स्पष्टीकरण उन मीडिया रिपोर्टों के बाद आया है, जिनमें कहा गया था कि दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों के संचालक, एयरलाइन कंपनियों में 10 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी न रखने वाले नियमों में ढील की मांग कर रहे हैं. हालांकि, सरकार या हवाई अड्डा संचालकों की ओर से नियमों में संशोधन को लेकर ऐसा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.