शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

पुलिस वालों की होली में रंगे कलेक्टर-कमिश्नर

छत्तीसगढ़ होली के रंग में रंगे कलेक्टर-कमिश्नर

C

CG Khabar

15 मार्च 2025, 10:06 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

होली के रंग में रंगे
होली के रंग में रंगे

रायपुर | संवाददाताः राजधानी रायपुर में शनिवार को पुलिस ने पूरे उत्साह के साथ होली का जश्न मनाया. पुलिस अधिकारियों के साथ कर्मचारियों ने भी परिवार के साथ जमकर होली खेली. इस जश्न में रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह, आईजी, एसएसपी और कमिश्नर भी शामिल हुए. सभी ने बारी-बारी से नगाड़ा बजाया और फाग गीत गाते हुए होली का आनंद लिया. 


इस दौरान डीजे की धून पर कलेक्टर सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने जमकर डांस भी किया.  पूरे देश में कल धूमधाम से होली का पर्व मनाया गया. इस दौरान पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे.  

विज्ञापन


72 घंटों की लगातार ड्यूटी के बाद आज पुलिस वालों ने धूमधाम से होली का जश्न मनाया.  जिसमें रायपुर के कलेक्टर गौरव सिंह, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह समेत एएसपी, सीएसपी और शहर भर के थानेदार शामिल हुए. 


इस मौके पर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा कि होली के दिन जब शहर के लोग अपने घरों में होली खेल रहे थे, तब पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे. पुलिसवालों की मुस्तैदी के कारण रायपुर में शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई गई. 


उन्होंने कहा कि पुलिस वालों ने अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद अब होली मना रहे हैं तो इनका हौसला बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है. 


एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि होली के दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने सजगता से ड्यूटी की. इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं. 


उन्होंने यह भी कहा कि होली की सफलता के पीछे महीने भर की तैयारी थी. कई दौर की बैठकें कर रणनीति बनाई गई. अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई. इसी का परिणाम है कि रायपुर में शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाई गई और कोई गंभीर घटना नहीं घटी.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP