शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

नीट के छात्र ने गोली मारकर की खुदकुशी

H

Hupendra Sharma

29 सित. 2025, 09:36 AM 2 मिनट में पढ़ें 1

खुदकुशी
खुदकुशी

 बिलासपुर | संवाददाताः छ्त्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कांग्रेस नेता अजय सिंह के भतीजे और बिल्डर चित्रसेन सिंह के बेटे संस्कार सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. उसने अपने घर में रखे लाइसेंसी पिस्टल से अपनी कनपटी पर फायरिंग की है.


संस्कार वर्तमान में भोपाल में रहकर नीट (NEET) की तैयारी कर रहा था. घटना की खबर लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई.

विज्ञापन


घटना की सूचना पर सरकंडा टीआई नीलेश पांडे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. युवक ने किस वजह से सुसाइड किया है, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है.


पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.


घटना राजकिशोर नगर के सरकंडा थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि संस्कार सिंह भोपाल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. कुछ दिन पहले ही वह अपने परिवार से मिलने बिलासपुर आया था. 


आत्महत्या का कारण यह भी माना जा रहा है कि नीट में उसका चयन नहीं हुआ था. जिस वजह से वह काफी दिनों से मानसिक तनाव में था.


आशंका है कि संस्कार ने इसी वजह से आत्महत्या की है. अचानक उठाए गए इस कदम ने पूरे परिवार और समाज को सदमे में डाल दिया.


संस्कार सिंह कांग्रेस नेता अजय सिंह का भतीजा था, जो पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबी माने जाते हैं. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और मोबाइल व अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP