रवि, 18 अक्टू. 2026

CGKhabar

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम

C

CG Khabar

10 मई 2025, 12:21 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

संघर्ष विराम
संघर्ष विराम

नई दिल्ली | डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा हो गई है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के यह जानकारी दी है.


एस जयशंकर ने अपनी पोस्ट में लिखा- "आतंकवाद के सभी रूप के ख़िलाफ़ भारत ने लगातार कठोर और न झुकने वाला रुख़ अपनाया है. वो ऐसा करना जारी रखेगा."

विज्ञापन


इधर भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने सीज़फ़ायर पर बनी सहमति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार शाम पांच बजे से दोनों पक्षों ने सैन्य कार्रवाई और फ़ायरिंग रोकने के निर्देश जारी किए हैं.


विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, "पाकिस्तान के मिलिटरी ऑपरेशंस के डायरेक्टर जनरल ने भारत के अपने समकक्ष को आज दोपहर तीन बजकर 35 मिनट पर फ़ोन किया था. उनके बीच सहमति बनी है कि दोनों पक्ष आज शाम पांच बजे से ज़मीन, समंदर और हवा से फ़ायरिंग बंद कर देंगे."


उन्होंने कहा, "दोनों पक्षों की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं. दोनों देशों के मिलिटरी ऑपरेशंस के डायरेक्टर जनरल सोमवार 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से बात करेंगे."


अमरीका ने क्या कहा


इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से 'भारत और पाकिस्तान के बीच तत्काल और पूर्ण संघर्षविराम पर सहमति बनने' की जानकारी दी गई थी.


ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में कहा, "अमेरिका की मध्यस्थता में हुई एक लंबी बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल सीजफ़ायर पर सहमति जताई है."


इसके कुछ देर बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा कि भारत और पाकिस्तान ने व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर राज़ी हो गए हैं.


उन्होंने लिखा, "मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल सीज़फ़ायर करने और एक निष्पक्ष स्थान पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत करने के लिए सहमत हो गए हैं."


उन्होंने लिखा, "हम शांति का मार्ग चुनने में प्रधानमंत्री मोदी और शरीफ की बुद्धिमत्ता, विवेक और कूटनीति की सराहना करते हैं."

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP