शुक्र, 16 अक्टू. 2026

CGKhabar

धमतरी के जंगल में बरामद हुई विस्फोटक सामग्री

H

Hupendra Sharma

27 अप्रै. 2025, 12:52 PM 1 मिनट में पढ़ें 1

 विस्फोटक
विस्फोटक

धमतरी | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सुरक्षा बलों ने जंगल में छिपाकर रखे माओवादियों के विस्फोटकों को बरामद किया है.


रविवार को सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों को 9 जिंदा बम के अलावा माओवादियों के दैनिक इस्तेमाल के सामान मिले थे.


सुरक्षा बलों ने मौके पर ही सभी विस्फोटकों को डिफ्यूज कर दिया.


धमतरी जिले के जंगलों में माओवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.


इसी अभियान में डीआरजी और सीएएफ खल्लारी की संयुक्त टीम थाना खल्लारी के चमेन्दा और साल्हेभाट क्षेत्र में रवाना हुई थी.


सर्चिंग के दौरान रविवार सुबह करीब 8 बजे टीम को दो अलग-अलग स्थानों पर माओवादियों द्वारा डंप की गई विस्फोटक सामग्री मिली.


इन सामानों में तीन कुकर बम, तीन अमूल दूध के डिब्बों में तैयार किए गए बम, दो पाइप बम और एक टिफिन बम था.


इसके अलावा एक वाकी-टॉकी, दवाइयां, दैनिक उपयोगी बर्तन, राशन और अन्य सामग्री बरामद किए गए. यह सभी सामग्री अलग-अलग थैलों में भर कर एक ड्रम में छिपाकर रखी गई थी.


इस मामले को लेकर थाना खल्लारी में अज्ञात माओवादियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP