शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

रायगढ़ में चक्रधर समारोह आज से

H

Hupendra Sharma

27 अग. 2025, 11:18 AM 4 मिनट में पढ़ें 1

चक्रधर समारोह
चक्रधर समारोह

रायगढ़ | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह 2025 का 40वां संस्करण आज यानी 27 अगस्त से आरंभ हो रहा है. 10 दिवसीय इस भव्य आयोजन में देश-प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे.


समारोह का आयोजन प्रतिदिन शाम 7 बजे रामलीला मैदान में किया जाएगा. इस दौरान स्थानीय लोक कलाकार प्रतिभागी शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक अपनी प्रस्तुति देंगे.


कार्यक्रम का शुभारंभ आज शाम 7 बजे राज्यपाल रमेन डेका करेंगे. समारोह के पहले दिन केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय गजेन्द्र सिंह शेखावत और केन्द्रीय राज्य मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तोखन साहू शिरकत भी करेंगे.


समारोह के पहले दिन कुमार विश्वास का काव्यपाठ रखा गया है. इसी के साथ दिल्ली के पंडित राजेन्द्र गंगानी कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगे.


इस कार्यक्रम में पहली बार भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से इंपैनल्ड लोक कलाकार तथा दक्षिण मध्य सांस्कृतिक केंद्र के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे.


28 अगस्त को शास्त्रीय नृत्य और संगीत 

समारोह के दूसरे दिन सुनील मानिकपुरी लोक कर्मा गायन, राजनंदिनी पटनायक ओडिसी, प्रियंका सलूजा कथक, डॉ. राखी रॉय भरतनाट्यम, पं. उदय कुमार मल्लिक शास्त्रीय गायन, देविका देवेन्द्र मंगलामुखी और पूजा जैन कथक पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे.


29 अगस्त को भरतनाट्यम और लोक रंग 

तीसरे दिन गीतिका वैष्णव का गायन, कमलेश यादव की नृत्य नाटिका, गुरू बाला विश्वनाथ का भरतनाट्यम, आरू साहू का छत्तीसगढ़ी लोकगीत, पं.योगेश शम्सी का तबला वादन, भवप्रीता डांस एकेडमी, राधिका शर्मा एवं अंजली शर्मा की कथक प्रस्तुतियां होंगी.

30 अगस्त को राधेश्याम बारले का पंथी नृत्य 

30 अगस्त को डॉ. दीप्ति राउत्रे ओड़िसी, इशिका गिरी कथक, भूमिसुता मिश्रा व लिप्सा रानी बिस्वाल ओडिसी प्रस्तुत करेंगी. पद्मश्री राधेश्याम बारले पंथी नृत्य की प्रस्तुति देंगे.


इसके साथ ही प्रो. डॉ. लवली शर्मा सितार वादन, खैरागढ़ यूनिवर्सिंटी के छात्रों द्वारा नृत्य प्रस्तुति, शिवली देवता कथक, जनाब अनीस साबरी कव्वाली एवं श्वेता वर्मा कथक की प्रस्तुतियां होंगी.

31 अगस्त को भरतनाट्यम और कथक 

31 अगस्त को आद्या पाण्डेय द्वारा भरतनाट्यम, शैल्वी सहगल द्वारा कथक, एमटी मृन्मयी द्वारा भरतनाट्यम, डॉ. मेघा राव द्वारा गायन, डॉ. कृष्ण कुमार सिन्हा द्वारा कथक, अश्विका साव द्वारा कथक, अराध्या कुमारी सिंह द्वारा शास्त्रीय संगीत एवं अन्विता विश्वकर्मा शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत करेंगी.


1 सितम्बर को शास्त्रीय संगीत 

समारोह में 1 सितम्बर को डॉ. योगिता मांडलिक द्वारा कथक, हीना दास द्वारा ओडिसी, मुक्ता मेहर द्वारा कथक, पद्मश्री डॉ. अश्विनी भिड़े देशपांडे द्वारा शास्त्रीय संगीत, आरोही मुंशी द्वारा भरतनाट्यम, भूपेन्द्र बरेठ एवं ग्रुप व ऋत्वी अग्रवाल द्वारा कथक एवं डॉ. विपुल रॉय संतुर वादन पर प्रस्तुति देंगे.

2 सितम्बर को छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत धूम2 सितम्बर को इशिता कश्यप द्वारा कथक, कुमारी काजल कौशिक द्वारा कथक, उस्ताद छोटे रहमत खान द्वारा सितार वादन, कलकक्षेत्र फाउंडेशन द्वारा भरत नाट्यम, सचिन कुम्हरे द्वारा कथक, छाया चंद्राकर एवं ग्रुप द्वारा छग लोकसंगीत व दीपक दास महंत द्वारा तबला वादन की प्रस्तुति दी जाएगी.


3 सितंबर को मलखम्ब दल की प्रस्तुति

भारत के प्रसिद्ध रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में प्रथम स्थान प्राप्त कर देशभर में सुर्खियां बटोरने वाले और छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ का प्रसिद्ध मनोज प्रसाद का मलखम्ब दल 3 सितम्बर को मलखम्ब की कला का प्रदर्शन करेंगे.


इसके साथ ही देविका दीक्षित द्वारा कथक, संगीता कापसे व आशिका सिंघल द्वारा कथक, अर्नब चटर्जी द्वारा गायन, वासंती वैष्णव द्वारा कथक, डॉ. लक्ष्मी नारायण जेना द्वारा कथक, अजीत कुमारी कुजूर द्वारा भरतनाट्यम और निलांगी कालान्तरे कथक की प्रस्तुति देंगी.

4 सितंबर को छत्तीसगढ़ी लोकरंग की प्रस्तुति

4 सितम्बर को प्रोजेक्ट दिव्य धुन द्वारा गायन प्रस्तुति, तरूण शर्मा और शिष्य द्वारा कथक प्रस्तुति, नित्या शर्मा द्वारा कथक (लखनऊ घराना), कविता वासनिक और ग्रुप द्वारा छत्तीसगढ़ी लोकरंग, कलईमामणि गुरू गोपिका वर्मा द्वारा मोहिनीअट्टम, मोहित शास्त्री द्वारा बांसुरी वादन, डॉ राम बोरगांवकर द्वारा तबला वादन, मंगेश बोरगांवकर द्वारा गायन, यामी वैष्णव द्वारा कथक और सुश्री युग रत्नम कथक पर अपनी प्रस्तुति देंगी.


5 सितम्बर को समापन में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

समापन अवसर पर 5 सितम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे.


इस दिन दिल्ली की पद्मश्री डॉ. नलिनी कमलिनी अस्थाना कथक प्रस्तुत करेंगी. जबकि देश के प्रसिद्ध गायक पद्मश्री कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP