शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

14 महीने बाद जागा सीजीएमएससी, एल्बेंडाजोल दवा बैन

H

Hupendra Sharma

05 अग. 2025, 08:56 PM 2 मिनट में पढ़ें 1

एल्बेंडाजोल दवा बैन
एल्बेंडाजोल दवा बैन

रायपुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) ने बच्चों को दी जाने वाली कृमि की दवा एल्बेंडाजोल टैबलेट के 6 बैच पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है.


कॉरपोरेशन ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि इन बैच की दवाइयों का तत्काल उपयोग बंद किया जाए. साथ ही बचा हुआ स्टॉक रायपुर स्थित दवा गोदाम में जमा कराया जाए.


इन दवाओं की सप्लाई अस्पतालों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में भी की जाती है. इन दवाओं को बने करीब 14 महीने हो गए हैं.


इस कार्रवाई से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है. इसके साथ ही अभी तक इन दवाओं का उपयोग करने वाले लोगों के स्वास्थ को लेकर गंभीर सवाल खड़ा हो गया है. 


सीजीएमएससी के मुताबिक प्रतिबंधित किए गए सभी बैच में से 4 बैच जून 2024 के हैं. बाकी 2 बैच मार्च 2025 के हैं. तब से खराब दवाओं का उपयोग की जा रही थी. 


सीजीएमएससी के मुताबिक इन सभी बैच का सप्लायर एक ही कंपनी है, जिसका नाम Affy Parenterals है.


कॉरपोरेशन ने सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य विभाग को लिखित आदेश भेजकर स्टॉक रोकने के निर्देश दिए हैं. 


इस आदेश की सूचना प्रदेश के सभी बड़े अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्र को भेज दी गई है. इनमें डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल रायपुर, दाऊद कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (डीकेएस), शासकीय डेंटल कॉलेज रायपुर सहित सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों, सिविल सर्जनों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों और शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शामिल हैं.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP