शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

बीजापुर मुठभेड़ः 18 माओवादियों की शिनाख्त

छत्तीसगढ़ बीजापुर मुठभेड़ः 18 माओवादियों की शिनाख्त

C

CG Khabar

21 मार्च 2025, 10:17 AM 2 मिनट में पढ़ें 3

18 माओवादियों की शिनाख्त
18 माओवादियों की शिनाख्त

बीजापुर | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर में गुरुवार को सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए जवान राजू ओयाम को बीजापुर के पुलिस लाइन में अंतिम सलामी दी गई. 


राजू ओयाम बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के बोगड़ा गांव के निवासी थे और पांच साल पहले पुलिस में भर्ती हुए थे. 

विज्ञापन


इस मुठभेड़ में मारे गए सभी 26 माओवादियों के शवों को बीजापुर मुख्यालय लाया गया है. मारे गए माओवादियों में 14 महिला और 12 पुरुष हैं. इनमें से 18 माओवादियों की शिनाख्त हो गई है. 


शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि
बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि गंगालूर एरिया कमेटी के माओवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में जवान राजू ओयाम ने बहादुरी से सामना किया. 


इस दौरान उन्हें सीने में गोली लगी. 1 साल पहले ही क्रॉस फायरिंग में उसके भाई की भी मौत हो गई थी.


आईजी ने कहा कि राजू ओयाम कई मुठभेड़ों में माओवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। जवान राजू ओयाम की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी. 


लंबे समय से उनका परिवार माओवादी हिंसा से पीड़ित था. राजू ओयाम पहले माओवादियों के दल में शामिल था. 


उसने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में जुड़कर 5 साल पहले ही पुलिस में भर्ती हुआ था.


आधुनिक हथियार बरामद
मुठभेड़ में मारे गए सभी 26 नक्सलियों के शवों को बीजापुर मुख्यालय लाया गया है. इनमें 14 महिला और 12 पुरुष माओवादी हैं. 26 में से 18 माआवादियों की शिनाख्त की गई है. 


जिसमें 9 पीपीसीएम, एक डिविजनल कमेटी मेम्बर जिस पर 8 लाख रुपए का इनाम और 8 एसीएम यानी एरिया कमेटी मेंबर जिन पर 5-5 लाख इनाम शामिल है. 


बाकी अन्य 8 माओवादियों की पहचान नहीं हो पाई है. 


जवानों ने माओवादियों के शवों के साथ एकके-47,  इंसास, एसएलआर, बीजीएल, रॉकेट लॉन्चर और देसी हथियार बरामद किए हैं.


कांकेर-नारायणपुर मुठभेड़ में 4 शव बरामद 
इधर नारायणपुर-कांकेर के सीमावर्ती इलाके में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए चार माओवादियों के शवों को शुक्रवार सुबह कांकेर मुख्यालय लाया गया. 


इनकी शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है. इस मुठभेड़ में भी जवानों ने अत्याधुनिक हथियार शवों के पास बरामद किए हैं. 


आईजी सुंदरराज पी ने यह भी बताया कि फिलहाल ऑपरेशन जारी है. अलग-अलग टीम अंदरूनी इलाकों में लगातार सर्चिंग अभियान चला रही है.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP