शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ में 75 अधिकारियों का तबादला

H

Hupendra Sharma

30 जुल. 2025, 11:52 AM 1 मिनट में पढ़ें 1

तबादला
तबादला

रायपुर | संवाददाताः राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 75 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है. जारी सूची में कई जिलों के अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इधर से उधर किया है.


सूची में शामिल सभी अधिकारियों को 10 दिनों के अंदर नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने निर्देश भी दिया गया है. यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है.


जारी आदेश में ज्योति बबली कुजूर को उपायुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास को सचिव छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है. 


पुलिस के 3 अधिकारी ACB-EOW में भेजे गए

इसी तरह छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर एसीबी और ईओडब्ल्यू में भेजा गया है.


इसमें एक एडिशनल एसपी, डीएसपी और इंस्पेक्टर शामिल हैं. राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है.


इस आदेश के मुताबिक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल तीसरी वाहिनी में तैनात एएसपी जयप्रकाश बढ़ई, एसडीओपी प्रभात पटेल और इंस्पेक्टर नवीन देवांगन एसीबी-ईओडब्ल्यू में अपनी सेवाएं देंगे.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP