शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

हिड़मा के गार्ड सहित 7 माओवादियों ने किया समर्पण

छत्तीसगढ़ हिड़मा के गार्ड सहित 7 माओवादियों ने किया समर्पण

C

CG Khabar

28 फ़र. 2025, 01:20 PM 2 मिनट में पढ़ें 2

छत्तीसगढ़ 7 माओवादियों ने किया समर्पण
छत्तीसगढ़ 7 माओवादियों ने किया समर्पण

सुकमा | संवाददाताः छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एक दंपती सहित 7 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है.


इनमें एक माओवादी हिड़मा का गार्ड रह चुका है. इन माओवादियों पर 32 लाख रुपए का ईनाम घोषित था. 

विज्ञापन


सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि समर्पण करने वाले सभी हार्डकोर माओवादी हैं. 


विभिन्न मुठभेड़ों और हत्याओं जैसे गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं.  


सभी अपने-अपने संगठन में विशेष पदों पर काम कर चुके हैं. 


इनमें ने एक माओवादी माड़वी हिड़मा का गार्ड रह चुका है. 


पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. उनसे कई खुलासे हो सकते हैं.


वहीं जिस दंपती ने समर्पण किया है दोनों एक ही संगठन में काम करते थे. 


इस बीच दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया. दोनों ने बड़े लीडरों से अनुमति ली और शादी कर ली. 


पर उन्हें बच्चे की इजाजत नहीं थी. लेकिन दोनों अपना घर बसाना चाहते थे. इसलिए समर्पण करने का मन बनाया. 


दोनों पर 8-8 लाख रुपए का इनाम घोषित था. दोनों इंसास जैसे हथियार चलाते थे.


इसके अलावा इन्हीं की टीम के एक और नक्सली बारसे सोना ने भी सरेंडर किया है. 


बारसे पर भी 8 लाख रुपए का इनाम घोषित है.


वहीं उइके लालू पर 2 लाख, माड़वी कोसी पर 2 लाख, मड़कम हूंगा पर 2 लाख, मुचाकी बुधरा पर 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था.
 

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP