शनि, 17 अक्टू. 2026

CGKhabar

छत्तीसगढ़ विधानसभा में धर्मांतरण कानून संशोधन बिल 2006 वापस

C

CG Khabar

18 मार्च 2026, 08:11 AM 1 मिनट में पढ़ें 2

छत्तीसगढ़ विधानसभा
छत्तीसगढ़ विधानसभा

रायपुर । संवाददाता: छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक 2006 को सर्वसम्मति से वापस ले लिया है. उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने सदन में इस संशोधन विधेयक को वापस लेने का प्रस्ताव रखा, जिसे विधानसभा की अनुमति के बाद सभापति ने स्वीकार कर लिया. 


माना जा रहा है कि सरकार अब बजट सत्र के दौरान नया 'छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक-2026' सदन के पटल पर रख सकती है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं.

विज्ञापन


दूसरी ओर, सदन में अवैध प्लॉटिंग और अनाधिकृत कॉलोनियों के मुद्दे पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को तीखे सवालों का सामना करना पड़ा. 


धमतरी और कांकेर में अवैध प्लॉटिंग की शिकायतों पर विपक्षी विधायक अंबिका मरकाम ने मंत्री से साल 2024 से जनवरी 2026 तक की कार्रवाई का ब्यौरा मांगा. 


इस दौरान न केवल विपक्ष बल्कि सत्ता पक्ष के सदस्यों ने भी मंत्री की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया. विपक्ष ने मंत्री पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया. राजस्व मंत्री ने हालांकि लैंड रिकॉर्ड के सत्यापन और नियमानुसार कार्रवाई की बात कही, लेकिन विपक्षी सदस्य जवाब से संतुष्ट नजर नहीं आए.

यह खबर शेयर करें: WhatsApp Facebook
CGKhabar — Editor: Raghvendra Chand Singh, Raipur, Chhattisgarh. Managed by Space IX Media LLP