प. बंगाल में सड़क दुर्घटना में 10 की मौत, 35 घायल
कोलकाता । डेस्क: पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले में सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 35 तीर्थयात्री घायल हो गये हैं.
हादसा, ट्रक और बस के आपस में टकरा जाने के कारण हुआ है. सभी घायल को वर्धमान मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार सभी घायल तीर्थयात्री बिहार के हैं.
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह एक निजी बस तीर्थयात्रियों को लेकर पूर्व बर्धमान से दुर्गापुर जा रही थी, तभी वह सड़क पर खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई."